Bhaskar Indian Creators League Banner
प्रतियोगिता के बारे में

दैनिक भास्कर कॉन्टेंट क्रिएटर चैलेंज क्या है?

दैनिक भास्कर कॉन्टेंट क्रिएटर चैलेंज एक नेशनल-लेवल कॉम्पिटिशन है, जहां आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखाने और देश के सबसे भरोसेमंद न्यूज़ ब्रांड से जुड़ने का मौका मिलेगा। यदि आप इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स या फेसबुक वीडियो बनाते हैं, तो यह प्लेटफॉर्म आपके लिए है।

इसमें अलग क्या है?

इस चैलेंज में आपको दैनिक भास्कर (या दिव्य भास्कर/दिव्य मराठी) अखबार को अपने वीडियो में बहुत ही नेचुरल और क्रिएटिव तरीके से शामिल करना है। कोई फिक्स्ड फॉर्मेट नहीं। कोई पाबंदी नहीं। बस आपकी ओरिजिनल सोच और आपका अपना अंदाज़।

आप ह्यूमर, इमोशन, कहानी, डेली लाइफ या मोटिवेशन – किसी भी जॉनर में वीडियो बना सकते हैं।

मुझे इसमें भाग क्यों लेना चाहिए?

जीतने वाले टॉप क्रिएटर्स को शानदार प्राइज़ और ट्रॉफी के अलावा देश के सबसे बड़े अख़बार में फीचर होने और लाखों लोगों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। यह आपकी क्रेडिबिलिटी और पहचान को नेशनल लेवल पर ले जाने का एक बड़ा अवसर है।

आप क्या जीत सकते हैं?

पुरस्कार और मान्यता

🏆

🥇 प्रथम पुरस्कार

इंटरनेशनल ट्रिप

2 लोगों के लिए 2 रात की Fully paid इंटरनेशनल ट्रिप (दुबई या थाईलैंड)

🥈 द्वितीय पुरस्कार

₹50,000/-

🥉 तृतीय पुरस्कार

₹30,000/-

टॉप 30 क्रिएटर्स को क्या मिलेगा?

• भोपाल में 5-स्टार होटल में राष्ट्रीय अवॉर्ड समारोह में आमंत्रण
• ट्रॉफी और सम्मान पत्र
• दैनिक भास्कर के प्रिंट एडिशन में फीचर होने का अवसर
• सोशल मीडिया पर प्रमोशन
• राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और विश्वसनीयता

ट्रॉफी और सर्टिफिकेट (सभी विजेताओं के लिए)

सभी पुरस्कार सरकारी नियमों और विनियमों के अधीन होंगे।

कैसे भाग लें?

नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें

चरण 1 अपनी भाषा चुनें

हिंदी, गुजराती या मराठी — जिस भाषा में आप अपनी बात बेहतर तरीके से कह सकते हैं, उसमें वीडियो बनाएं।
• यदि आप गुजराती में वीडियो बना रहे हैं, तो ‘दिव्य भास्कर’ अख़बार का उपयोग करें।
• यदि आप मराठी में वीडियो बना रहे हैं, तो ‘दिव्य मराठी’ अख़बार का उपयोग करें।

चरण 2 वीडियो बनाएं

• अवधि (Duration): 15 से 90 सेकंड
• फॉर्मेट (Format): वर्टिकल (9:16) या स्क्वायर (1:1)
• क्वालिटी (Quality): वीडियो और ऑडियो बिल्कुल साफ (Clear) होना चाहिए।

चरण 3 अखबार को शामिल करें

अपने वीडियो में दैनिक भास्कर / दिव्य भास्कर / दिव्य मराठी अख़बार को नेचुरली शामिल करें।

चरण 4 पोस्ट और सबमिट करें

  • सबसे ज़्यादा रीच पाने के लिए अपनी रील को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Instagram, YouTube Shorts, या Facebook Reels) पर शेयर करें।
  • 1 हफ़्ते बाद, हमारी माइक्रोसाइट पर ज़रूरी जानकारी के साथ अपनी एंट्री सबमिट करें।

जूरी द्वारा मूल्यांकन का आधार

सभी एंट्रीज़ की समीक्षा दैनिक भास्कर की एडिटोरियल, डिजिटल और कंटेंट विशेषज्ञों की जूरी द्वारा की जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, विश्वसनीय और रचनात्मक गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।

अखबार का रचनात्मक उपयोग (25%)

रील या वीडियो में दैनिक भास्कर अखबार को कितनी नवीनता और स्वाभाविक तरीके से शामिल किया गया है? क्या यह आपके कंटेंट का स्वाभाविक हिस्सा लगता है?

कहानी और मौलिकता (25%)

कहानी कितनी स्पष्ट है? विचार कितना नया और ताज़ा है? क्या इसमें क्रिएटर की अपनी अलग पहचान और आवाज़ झलकती है? क्या यह कुछ ऐसा है जो पहले नहीं देखा गया?

वास्तविकता और जुड़ाव (25%)

क्या कंटेंट वास्तविक, रोज़मर्रा के जीवन से जुड़ा और प्रासंगिक है? क्या दर्शक खुद को इस कहानी में देख पाएंगे?

समग्र प्रभाव (25%)

क्या संदेश स्पष्ट है? क्या यह इस चैलेंज की भावना के अनुरूप है? क्या लोग इसे देखने के बाद याद रखेंगे?

वीडियो के व्यूज़ या वायरलिटी चयन का आधार नहीं होंगे।

पात्रता एवं महत्वपूर्ण नियम

  • यह प्रतियोगिता भारत के सभी कंटेंट क्रिएटर्स के लिए खुली है, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो।
  • Instagram / Facebook पर कम से कम 5000 फॉलोअर्स या YouTube पर 1000 सब्सक्राइबर होना आवश्यक है।
  • कंटेंट पूरी तरह मौलिक (Original) होना चाहिए और विशेष रूप से इस प्रतियोगिता के लिए बनाया गया हो।
  • वीडियो में उपयोग किए गए सभी कंटेंट, म्यूजिक और फुटेज के अधिकार आपके पास होने चाहिए।
  • वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Instagram / YouTube / Facebook) पर अपलोड करना अनिवार्य है।
  • एक क्रिएटर एक से अधिक एंट्री जमा कर सकता है।
  • आपत्तिजनक, अनुचित या कॉपी किया हुआ (Plagiarized or AI generated) कंटेंट स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसी एंट्री को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • दैनिक भास्कर को विजेता एंट्रीज़ को अपने विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर फीचर करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।
  • निर्णायकों (Judges) का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।
  • विजेताओं से संपर्क सबमिशन के दौरान दी गई जानकारी के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण सूचना

यह प्रतियोगिता 23 March – 26 April 2026 तक खुली रहेगी। विजेताओं की घोषणा 31 मई 2026 से पहले की जाएगी। टॉप 30 शॉर्टलिस्टेड क्रिएटर्स को भोपाल में आयोजित अवॉर्ड समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।